बर्न, 08 जुलाई (वार्ता) स्विट्जरलैंड ने दावा निर्माता कंपनी नोवार्टिस की बच्चों के लिए मलेरिया की नयी दवा ‘कॉर्टेम बेबी’को मंजूरी प्रदान कर दी है।
कॉर्टेम नवजात बच्चों और शिशुओं पर इस्तेमाल के लिए उपयुक्त दुनिया की पहली मलेरिया दवा है। मलेरिया से संबंधित मौतों में से अधिकांश पांच साल से कम आयु वर्ग होती हैं। उम्मीद की जा रही है कि अफ्रीका में अगले कुछ हफ्तों में इस दवा का उत्पादन और वितरण शुरू हो जायेगा। मलेरिया से संबंधित अधिकांश मौतें अफ्रीकी महाद्वीप में दर्ज की जाती हैं। वर्ष 2023 में दुनिया भर में मलेरिया से पांच लाख से अधिक मौतें हुयीं। अब तक शिशुओं का इलाज बड़े बच्चों के लिए बनाई गई दवा की एक प्रायोगिक खुराक से किया जाता था, जिससे उन्हें अधिक खुराक और अन्य कई जोखिमों का सामना करना पड़ता था।
एक रिपोर्ट के अनुसार यह दवा 4.5 किलोग्राम से कम वजन वाले शिशुओं के लिए पहली अनुमोदित मलेरिया उपचार है, जो पहले उपचार की कमी के कारण जोखिम में थे।इस दवा को स्विसमेडिक द्वारा अनुमोदित किया गया है और आठ अफ्रीकी देशों – बर्किना फासो, कोट डी’आईवर, केन्या, मलावी, मोजाम्बिक, नाइजीरिया, तंजानिया और युगांडा में तेजी से इसके अनुमोदन की उम्मीद है।

