सत्य सनातन,स्वाभिमान यात्रा: चंदा चोरी का महापाप करने वालों को राम देखेंगे- दिग्विजय

सारंगपुर: सत्य सनातन, स्वाभिमान यात्रा को आज गाजे-बाजे के साथ राजगढ़ जिले के सारंगपुर नगर से विदाई दी गई. राठी परिसर में रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी शुरूआत भगवान श्रीराम, पवित्र तीर्थों के जल से भरे कलशों एवं पार्थिव शिवलिंग का विधिवत पूजन-अर्चन कर मंगल आरती के साथ हुई.
श्री सिंह सहित सभी पदयात्रियों ने राष्ट्रध्वज सलामी अर्पित की और धर्म, सत्य, सद्भाव एवं सनातन के स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए आगे की यात्रा की शुरूआत की. यहां से पदयात्रा एबी रोड़ पर मऊ की ओर बड़ी. सारंगपुर के कई लोग, इंका कार्यकर्ता और नेता उन्हें गुलावता जोड़ तक छोडऩे गए. सैकड़ों यात्री उनके साथ बने हुए है. वे सतत् रूप से पदयात्रा का हिस्सा बने हुए है.
यात्रा के दौरान श्री सिंह ने कहा कि राम मंदिर की चंदा चोरी करने वालों ने महापाप किया है. इन लोगो ने हमारी आस्था के साथ धोखा किया है. भाजपा-आरएसएस के लोगों को महापाप का दंड भगवान राम जरूर देंगे. राम मंदिर बनाने का श्रेय लेने वाले प्रधानमंत्री अब मौन साधकर महापापियों को बचाने का कुत्सित प्रयास कर रहे है.
आपने कहा कि चंदा चोरो ने अनेकों प्रकार से चोरी कर भ्रष्टाचार, अनियमितता, धोखेबाजी की है. इन्हें भगवान राम भी माफ नहीं करेंगे. यह चोरी नहीं डाका है. उप्र के सीम से देश के पीएम तक सभी इस डाके पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे है. इस मामले में नरेंद्र मोदी देशवासियों के सवालों का जवाब नहीं दे रहे है. हम पूरे मामले पर सच्चाई सामने लाकर ही रहेगे.
दिग्विजय की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ग्राम धनौरा स्थित मनकामनेश्वर शिव मंदिर पहुँची, जहाँ दोपहर के भोजन एवं अल्प विश्राम के साथ यात्रा का प्रथम सत्र संपन्ना हुआ। यह पर श्रीसिंह के द्वारा बाबा महाकांल की पूजा अर्चना एवं आरती की और आर्शीवाद लिया। इस दौरान श्रीसिंह ने कहा कि सत्य की स्थापना, सनातन के सम्मान और धर्म के स्वाभिमान की रक्षा का यह संकल्प जन-जन का संकल्प बने, इसी भावना के साथ हम निरंतर आगे बढ रहे हैं.
गला खराब, फिर भी सभी से संवाद जारी…
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गला खराब हो गया है. उनकी आवाज स्पष्ट नहीं निकल रही है लेकिन बावजूद इसके वे सभी से संवाद करना नहीं भूल रहे है. वे लोगो से मिल रहे है, उनसे बात भी करते है और आमजन को संबोधित भी कर रहे है. 80 वर्ष की आयु में उनके हौंसले को देख इंकाई ही नहीं आमजन भी हतप्रभ है

Next Post

महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति को कागज पर लिखा ‘थैंक्यू’

Tue Oct 27 , 2026
भोपाल। अवधपुरी इलाके में करवा चौथ व्रत की तैयारी में जुटी 44 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मौके से एक कागज मिला, जिस पर महिला ने अपने पति के लिए ‘थैंक्यू’ लिखा था.जानकारी के मुताबिक, आरती कुर्रे गृहिणी थीं. वह इन दिनों […]

You May Like