धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म ने पहले दिन करीब 7 करोड़ रुपये की कमाई की।
नए साल 2026 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद खास साबित हुई है। 1 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘इक्कीस’ ने पहले ही दिन शानदार कमाई कर सभी को चौंका दिया है। अगस्त्य नंदा की यह डेब्यू फिल्म न सिर्फ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही, बल्कि ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में भी उम्मीदों से कहीं आगे निकल गई है।
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी ‘इक्कीस’ सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बायोपिक है, जो 1971 के युद्ध के दौरान शहीद हुए थे। फिल्म में देशभक्ति, बलिदान और जज़्बे की ऐसी कहानी दिखाई गई है, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया। यही वजह है कि नए साल के मौके पर रिलीज होने का फिल्म को पूरा फायदा मिला और सिनेमाघरों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
