
इंदौर. मेघदूत गार्डन के पास रविवार देर रात मिनी ढाबा संचालक पर हुए चाकू हमले के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में ढाबा संचालक के छोटे भाई की मौत हो गई थी, जबकि बड़ा भाई और उनका दोस्त घायल हुए थे.
गिरफ्तार आरोपियों में 20 वर्षीय पवन पिता छोटेलाल रजक निवासी 8, न्यू अंजनी नगर, पिंटू का मकान, भमोरी पुल के पास रहने वाला 19 वर्षीय राज पिता राजेश अहीरवार 41 तथा न्यू अंजनी नगर, और 33 वर्षीय जगदीश पिता शिवचरण सिसोदिया निवासी नेहरू नगर शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने मामूली विवाद के बाद चाकू से हमला किया था. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने बाइक के नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी की. तीनों से पूछताछ जारी है और हथियार बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं.
