तीन पुलिया पर आधी रात को मर्डर, पिता बोले घर से बुलाया और मार डाला

खंडवा। शहर में शनिवार आधी रात को एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कोतवाली थानाक्षेत्र के तीन पुलिया इलाके की घटना है। यहां 24 वर्षीय लक्की करोले की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मृतक के पिता ने खुले रूप से कुछ लोगों के नाम बताएं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लक्की को घर से बुलाकर वे ही ले गए थे।

 

चाय की दुकान चलाता था मृतक

मृतक लक्की करोले पदमनगर थाना क्षेत्र के सन्मति नगर कॉलोनी का निवासी था। वह जिला अस्पताल के बाहर चाय की गुमटी लगाकर रोज़ी-रोटी चलाता था। शनिवार रात किसी ने उसे फोन पर बुलाया, जिसके बाद वह घर से निकला लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। रात में सूचना मिलने पर परिवार के लोग तीन पुलिया क्षेत्र पहुँचे, तो लक्की का खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

 

घर से बुलाया और कर दी हत्या: पिता का आरोप

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि तीन लोगों ने मेरे बेटे को घर से बुलाया था। उन्होंने ही मेरे लक्की की हत्या की है। मेरे बेटे का किसी से कोई झगड़ा नहीं था, फिर भी उसे साजिश के तहत मार दिया गया।

 

आक्रोशित हुए लोग

फिलहाल शहर में इस वारदात को लेकर गुस्सा और भय दोनों व्याप्त हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे और यह वारदात करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Next Post

बोलेरो की टक्कर में स्कूटी सवार दो घायल 

Sun Nov 2 , 2025
सीधी। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत जूरी मार्केट में देर रात एक सडक़ हादसा हुआ। जिसमें दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार देवउठनी एकादशी के अवसर पर पूजा के बाद बाजार जा रहे नई स्कूटी सवार दो युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। […]

You May Like