
नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने आज उच्च स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अलग-अलग मंत्रालयों और आयोगों में सचिव व विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) के पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इन बदलावों में मप्र कैडर की अल्का उपाध्याय और वीएल कांताराव का विभाग बदल गया है। अलका को अल्पसंख्यक आयोग में सचिव और कांताराव को जलशक्ति और नदी विकास तथा गंगा संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उधर, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में राजित पुनहानी, देबाश्री मुखर्जी, विजय कुमार, सुक्रिति लिक्खी, रंजन चोपड़ा और नरेश पाल गंगवार भी प्रभावित हुए हैं। पूरी सूची इस प्रकार है।
