सतना: कोठी थाना पुलिस ने विद्युत अधिनियम के प्रकरणों में स्थाई वारंटी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को कार्रवाही के बाद शनिवार की शाम अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी कोठी निरीक्षक संतोष तिवारी ने अपनी टीम की मदद से यह कार्रवाही की है।
पुलिस के अनुसार, स्थाई वारंटी दादूलाल पाठक पिता रामकरण पाठक (54) निवासी रोयनी, दीपक कुमार बसोर पिता राममिलन बसोर (37) निवासी कोठी, रावेन्द्र गौतम पिता कौशल प्रसाद गौतम (40) निवासी बैरगला को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया। इस कार्रवाही में एएसआई अश्वनीधर द्विवेदी, राजबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सेन, जयप्रकाश कुशवाहा, सुखेन्द्र सिंह, आरक्षक दिलीप यादव,प्रधान आरक्षक प्रमोद तिवारी, आरक्षक संतोष धुर्वे की अहम भूमिका रही।
