सतना: नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि नई विकसित भारत जी रामजी योजना ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय साबित होगी.वर्तमान में इस योजना को लेकर जिस प्रकार का दुष्प्रचार किया जा रहा है.उससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता गुमराह नहीं हो.भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में श्री मती बागरी ने कहा कि यह योजना 2047 तक विकसित भारत की कल्पना को साकार करने के उदे्दश्य परिर्वतित की गई है.
नई योजना में ग्रामीण क्षेत्र की श्रमशक्ति को सौ के वजाए सवा सौ दिनों का रोजगार दिया जाएगा.उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री ने इसके बजट में 35 हजार करोड से वृद्वि कर 95 हजार करोड कर दिया है.अब प्रयास यह होगा कि महात्मा गांधी का ग्राम स्वराज,स्वदेशी और आत्मनिर्भर का लक्ष्य हासिल किया जाए.साथ ही खेती में आ रही श्रमिकों की समस्या से भी निजात मिल सके,इसीलिए इसे वर्ष में दो महीने के लिए विश्राम दिवस भी घोषित किया गया है.इस मौेके पर सांसद गणेश सिंह,जिलाध्यक्ष भगवती पाण्डेय,विजय तिवारी,संजय तीर्थवानी ,श्यामलाल गुप्त आदि उपस्थित थे.
