सेवा भाव के साथ जनसेवा ही लोक सेवक की पहचान- मंगुभाई

भोपाल, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोक सेवक बनकर राष्ट्र के विकास और मानव कल्याण का अवसर बिरले लोगों को ही मिलता है। सेवाभाव के साथ जनसेवा ही सच्चे लोक सेवक की पहचान है।
राज्यपाल श्री पटेल ने यहाँ राजभवन के स्वर्ण जयंती सभागार में सौजन्य भेंट कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के नवनियुक्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और विकासखंड अधिकारियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण में मिलने वाली सीख और वरिष्ठ अधिकारियों के कार्य अनुभवों का उपयोग प्रशासनिक जीवन की चुनौतियों के समाधान में करें। उन्होंने कहा कि आप जब भी मैदानी भ्रमण पर जाए, जनता से आत्मीय व्यवहार करें उनकी समस्याओं को विनम्रता से सुनें और प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। आमजनों की बुनियादी जरूरतों जैसे- रोटी, कपड़ा, मकान के साथ पानी और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए।
उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों से मध्यप्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अब दूरस्थ इलाकों तक विकास दिखाई देता है। गरीब, वंचित और जरूरतमंदों के जीवन को बेहतर बनाने के सरकार के लक्ष्य को सफल बनाने की मूल जिम्मेदारी अधिकारियों की है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को दूरस्थ अंचलों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आपका दायित्व है।

Next Post

कब्रिस्तान ने शमशान घाट के लिए दान की लकड़ियां

Mon Jun 16 , 2025
विदिशा, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के विदिशा जिला मुख्यालय में सांप्रदायिक सौहार्द और इंसानियत की अनूठी मिसाल सामने आई है, जिसके तहत विदिशा की एक कब्रिस्तान कमेटी ने श्मशान घाट को सूखे पेड़ दान किए हैं। ये पेड़ अंतिम संस्कार के लिए उपयोग में लिए जाएंगे। कब्रिस्तान कमेटी ने जिला […]

You May Like