
रीवा। रीवा जोन आईजी के निर्देश पर जारी ऑपरेशन प्रहार में कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने महिला के कब्जे से नशीले कफ सिरप की शीशियों के साथ नशे में प्रयुक्त कैप्सूल वा टेबलेट भी बरामद किया है. खास बात यह की जिस महिला को पुलिस ने नशे का कारोबार करते गिरफ्तार किया है वह पूर्व के भी जेल जा चुकी है और ढाई माह पूर्व जेल से मिली रिहाई के बाद वह दोबारा पुलिस के हत्थे चढ़ गई.
कार्रवाई के संबंध में थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर कबाड़ी मोहल्ला निवासी एक महिला के घर में दबिस देकर उसे नशे के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने तलाशी के दौरान महिला के घर से करीब 50 नग नशीले कफ सिरप के साथ-साथ नशे में प्रयुक्त 480 कैप्सूल वा टैबलेट भी जप्त किए गए हैं. थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी महिला लंबे समय से नशे का कारोबार संचालित कर रही थी, जिसके विरुद्ध पूर्व से एनडीपीएस का मामला दर्ज है, और ढाई माह पूर्व ही वह जेल से जमानत पर रिहा हुई थी. बताया गया की महिला जेल से छूटने के बाद दोबारा नशे के कारोबार में संलिप्त हो गई, जिसे फिलहाल एक बार फिर गिरफ्तार कर एनडीपीएस की कार्रवाई की जा रही है.
