उपज मंडी बंद रहेगी 19 मार्च तक

इटारसी :  होली पर्व का अवकाश होने के कारण 14 से 19 मार्च तक 2025 मंडी में कोई कार्य नहीं होगा। होली, रंगपंचमी पर्व के कारण व्यापारियों, हम्माल, तुलावटियों संघों द्वारा दिये गये ज्ञापन, मांग के आधार पर प्रतिवर्ष अनुसार मण्डी प्रांगण इटारसी में कृषि उपज का घोष विक्रय (नीलामी कार्य) बंद रहेगा तथा मंडी का प्रवेश द्वार भी बंद रहेगा।

 

मंडी में उपलब्ध आवक को दृष्टिगत रखते हुये कृषि उपज की आवक का 13 से 19 मार्च 2025 तक प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कृषि उपज मंडी प्रबंधन ने किसानों से आग्रह किया है, कि अब 20 मार्च 2025 दिन गुरूवार को प्रात: 5:30 बजे से मण्डी इटारसी में प्रवेश दिया जायेगा, निर्धारित दिनांक व समय पर ही मंडी में अपनी उपज लेकर आएं।

Next Post

मृत वृद्धा फिर हो गई जिंदा

Wed Mar 12 , 2025
छिंदवाड़ा। भगवान के बाद डाक्टरों को दूसरा भगवान माना गया है। नागपुर के कल्पवृक्ष अस्पताल में एक वृद्धा को इलाज के बाद डेड बता दिया गया। जब वृद्धा का शव छिंदवाड़ा उनके निवास लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। जैसे ही उसे अर्थी पर लिटाया गया शव की […]

You May Like