राशिफल-पंचांग : 28 अप्रैल 2026

पंचांग 28 अप्रैल 2026:-

रा.मि. 08 संवत् 2083 वैशाख शुक्ल द्वादशी भौमवासरे रात 7/23, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्रे रात 11/11, व्याघात योगे रात 9/54, वव करणे सू.उ. 5/33, सू.अ. 6/27, चन्द्रचार कन्या, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 28 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा होगी. पद एवं स्थान परिवर्तन के योग है. शारीरिक कष्ट का सामना करना पडेगा. भौतिक सुख प्राप्त होगा. उत्तरदायित्वों को सम्हालने की आवश्यकता है. वर्ष के मध्य में व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. यात्रा से कष्ट होगा. वर्ष के अन्त में विवाद एवं मतभेद हो सकते है. आय में सुधार होगा. भाईयों का सहयोग रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे. भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग है. दाम्पत्य जीवन में कलह की स्थिति न आने दें. सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यो में वृद्धि होगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को दिनचर्या में व्यवधान आयेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनीतिक गतिविधियों में वृद्धि होगी. पद एवं प्रभाव बना रहेगा.

————————————————————-

आज का भविष्य- मंगलवार 28 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, चतुर, भावुक, कल्पनाप्रिय, व्यवहार का कुशल होगा, इसकी शिक्षा अच्छी रहेगी, लेखन, अध्ययन, संगीत, काव्य में रूचि रहेगी, ये अच्छे विचारक एवं कलाकार होते हैं, समाज सेवा में इनकी अधिक रूचि रहेगी, राजनैतिक होगा.

————————————————————-

मेष- धर्म-कर्ममें आस्था बढ़ेगी, कारोबारी दूर दराज की यात्रा हो सकती है, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, मित्रता उपयोगी रहेगी.

वृषभ- लाभ में संतोष मिलेगा, पुराने रूके कार्यो में सफलता के योग है आत्म विश्वास बढ़ेगा, धैर्य एवं साहस से कार्य बनेगा, परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है.

मिथुन- मन की बात मित्रों से कह दें, इससे तनावकम होगा, पारिवारिक यात्रा संभव है,किया गया प्रयास सफल होगा, मित्रता लाभकारी रहेगी.

कर्क- तनाव में फैसला लेना मुश्किल होगा, व्यर्थ के कार्य परेशान कर सकते हैं, मनोरंजन, उत्सव एवं भ्रमण के अवसर मिलेंगे. पुराना पैसा मिलने का योग है.

सिंह- धार्मिक आयोजन में शामिल होकर खुशी मिलेगी, अनुभवी लोगों का साथ सफलता दिलायेगा,जवृश्चिक, जायजाद संबंधी विवाद हल होगा. मनोरंजन आदि पर व्यय होगा.

कन्या- व्यापार से संबंधित कार्यो में सफलता का योग है, वाणी पर संयम रखें, नौकरी में परिश्रम अधिक करना पड़ेेगा, मित्र वर्ग मदद करेंगे.

तुला- आकस्मिक धन लाभ होगा, परिचय क्षेत्र का विकास होगा, साहस पराक्रम बढ़ेगा, अतिथि आगमन का योग है, व्यय की अधिकता रहेगी.

वृश्चिक- तीखी बातों से अपनों को नाराज कर सकते हैं, कानूनी मामलों में धैर्य से काम लें, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा, आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा.

धनु- सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी मिलेगी, संबंधों में मधुरता एवं प्रेम बढ़ेगा, आलस्य को त्यागें, कार्यो मेंबाधा उत्पन्न हो सकती है.

मकर- विपरीत माहौल में खुद के लिये अनुकूलता बना लेंगे, कार्यक्षेत्र की उलझनें दूर होगी, पारिवारिक सुख एवं समृद्धि रहेगी, व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा.

कुम्भ- बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, केरियर को लेकर दूर की यात्रा होगी, शुभ कार्यो में लाभदायक सफलता प्राप्त होगी, मनोकांक्षा की पूर्ति होगी.

मीन- धीमी गति से चल रही योजनाओं में नुकसान होगा, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, रोगी की चिन्ता होगी, विशिष्टजनों का सहयोग रहेगा.

————————————————————-

व्यापार भविष्य-

वैशाख शुक्ल द्वादशी को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सूत, कपास, गेहू, जौ, चना, सोना, चांदी, में तेजी होगी, गुड़, खांड, धनियां, के भाव में मंदी होगी, जूट पाट, बारदाना, पूर्ववत रहेंगे,भाग्यांक- 5642 है.

————————————————————-

Next Post

हैदराबाद के बाहरी इलाके में क्रेन गिरने से पांच प्रवासी श्रमिकों की मौत

Tue Apr 28 , 2026
हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना में हैदराबाद के बाहरी इलाके शंकरपल्ली में सोमवार को एक सीमेंट ईंट निर्माण इकाई में क्रेन गिरने से कम से कम पांच प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। तेज हवाओं और बारिश के दौरान यह घटना […]

You May Like