सीहोर। कोतवाली पुलिस द्वारा मुस्लिम बहुल क्षेत्र पीली मस्जिद कस्बा में जनजागरुकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया. थाना प्रभारी द्वारा मस्जिद के इमाम, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं को नशे के सामाजिक, मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई. जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने तथा नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया. कार्यक्रम में थाना प्रभारी, मस्जिद के इमाम, क्षेत्र के नागरिक, जनप्रतिनिधि, युवा साथी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा.
