इटारसी।पश्चिम मध्य रेलवे से 31 मई को सेवानिवृत्त हुए चीफ लोको इंस्पेक्टर के.के. सोनी ने शांति धाम शमशान घाट, गोकुल नगर खेड़ा में 37 फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी सीमा सोनी, नागरिकगण एवं समाजसेवियों ने जामुन, नींबू, बेलपत्र, पीपल आदि पौधे लगाए। श्री सोनी ने बताया कि यह कार्य प्रकृति के प्रति जवाबदारी का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने देहदान भी किया था। इस आयोजन में विपिन जोशी समिति, पतंजलि व जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा। भानु उइके ने स्वागत और प्रमोद पगारे ने आभार जताया। पूजा-अर्चना के बाद पौधारोपण हुआ।
