दिन में तमतमा रहे सूर्यदेव, शाम से गुलाबी ठंड

जबलपुर। मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में ठंड पर ब्रेक लग गया है हालांकि शाम ढलते ही गुलाबी ठंड महसूस हो रही है। गुरूवार को सुबह से सूर्यदेव तमतमाये रहे। दिनभर सूरज की तपिश से गर्मी का अहसास हुआ। शाम ढलते ही मौसम ने रंगत बदली और ठंडी हवाएं चली जिससे ठंडक घुल गई।

गुरूवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह के वक्त आद्रता 54 प्रतिशत और शाम को 33 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्व हवाएं 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तर-पूर्वी अरब सागर एवं गुजरात तट से दूर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर सक्रिय है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, गुजरात के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर सक्रिय है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तथा संलग्न पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर सक्रिय है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 02 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर लगभग 176 किमी प्रति घंटा की गति से उपोष्ण पछुआ जेट स्ट्रीम, हवाएं बह रही है।

Next Post

राजनीति शास्त्र की परीक्षा में 95 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित, नहीं बना कोई नकल प्रकरण 

Thu Feb 26 , 2026
जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाओं में गुरुवार के दिन बारहवीं कक्षा का राजनीति शास्त्र विषय का पेपर आयोजित हुआ। यह परीक्षा जिले के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर 93 केंद्रों में आयोजित की गई। जिसमें 5713 विद्यार्थी शामिल होने वाले थे,लेकिन 5618 विद्यार्थियों […]

You May Like