कुएं में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अरजरिया मार्ग स्थित एक कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुएं में उतराता हुआ शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान बधीयन मोहल्ला निवासी धीरज यादव के रूप में की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दो लोगों पर धीरज यादव की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Next Post

विद्यालय में क्षमता विकास कार्यक्रम: शिक्षक पहले बच्चे की मनोदशा को समझें

Sun Dec 28 , 2025
नर्मदापुरम। सीबीएसई के क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर में शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रिसोर्स पर्सन सुरभि भंडारी, पल्लवी पारे चौकसे ने शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को पहले बच्चों को मनोदशा को […]

You May Like