सतना:कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस की उपस्थिति में फरवरी माह के प्रथम कार्य दिवस सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रगीत वंदे मातरम तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन करने के उपरांत कार्यालयीन काम की शुरूआत की गई।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे,सीईओ जिला पंचायत सुश्री संजना जैन,नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
