सिडनी, 05 फरवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के पश्चिमी उपनगरों में से एक किंग्सवुड रेलवे स्टेशन के पास चाकू से हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य की पुलिस ने बुधवार को एक बयान में कहा कि मंगलवार को मध्य सिडनी से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में किंग्सवुड रेलवे स्टेशन के पास स्थानीय समयानुसार रात करीब 10:20 बजे 58 वर्षीय व्यक्ति के सीने पर चाकू से वार किये जाने के बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। एम्बुलेंस कर्मियों ने घटनास्थल पर ही व्यक्ति का इलाज किया और फिर उसे स्थानीय अस्पताल ले गये, जहां उसकी चोटों के कारण उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने घटनास्थल का पता लगा लिया है और जांच शुरू कर दी है।
