कश्मीर में हिमपात के बाद पारा लुढ़का, फिर से बढ़ी ठंड

श्रीनगर, 23 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान हिमपात होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, जिसके कारण कश्मीर घाटी में रात में सर्दी बढ़ गयी।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने गुरुवार को बताया कि पूरे क्षेत्र में 28 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और साथ ही, आज तथा 29-31 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। श्रीनगर में बुधवार देर रात दर्ज न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई और यह शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट रात के तापमान में मामूली सुधार के बावजूद सबसे ठंडा स्थान बना रहा। पिछली रात के शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले यह शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पर्यटन स्थल पहलगाम में भी और गिरावट देखी गई और पिछली रात शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले यह शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में पिछली रात के 1.6 डिग्री सेल्सियल के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में भी रात के तापमान में गिरावट आई और यह पिछली रात के 1.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कुपवाड़ा में पिछली रात के 1.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

 

 

Next Post

कम्बोडिया में समारोह में अफरातफरी के बीच तीन की मौत

Thu Jan 23 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नोम पेन्ह, 23 जनवरी (वार्ता) कम्बोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में गुरुवार को एक स्थानीय व्यवसायी की ओर से आयोजित समारोह में लाल पैकेट बांटने के दौरान एकत्रित समूह में अफरा-तफरी के कारण तीन लोगों की मौत […]

You May Like

मनोरंजन