
भोपाल।क्राइम ब्रांच ने दो गांजा तस्कर महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से डेढ़ लाख का माल बरामद किया है. शहर में नशे के खिलाफ भोपाल पुलिस की कार्यवाही जारी है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि एमपी नगर जोन 1 में दो महिलायें अपने पास रखे थैलों में मादक पदार्थ गांजा रखी है. महिलाएं इसे बेंचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही थी. महिलाओं से थैले में रखे सामान के बारे में पुलिस ने पूछताछ की. महिलाओं का व्यवहार संदिग्ध लगने पर उन्हें थाने बुलाया गया. थाना में बैग चेक करने पर 5 किलो से अधिक का अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे जब्त किया गया. आरोपी महिलाओं की पहचान सीता पत्नि सच्चू उम्र 45 साल और सौदा बाई पत्नी धनीराम उम्र उम्र 50 साल निवासी अर्जुन नगर झुग्गी औबेदुल्लागंज रायसेन के रूप में हुई है. क्राइम ब्रांच ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.
