मास्को, 24 फरवरी (वार्ता) फ्रांस के शहर मार्सिले स्थित रूसी वाणिज्य दूतावास क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात लोगों ने दो मोलोटोव कॉकटेल फेंके। रूसी वैल्यूर्स एक्टुएल्स समाचार एजेंसी ने पुलिस स्रोत का हवाले से यह जानकारी दी।
रूसी महावाणिज्य दूत स्टैनिस्लाव ओरांस्की ने स्थानीय मीडिया आउटलेट मार्सिलाइज से पुष्टि की कि विस्फोट रूसी राजनयिक मिशन के क्षेत्र में हुआ।
मीडिया के अनुसार, वाणिज्य दूतावास से कुछ ही दूरी पर एक चोरी की गई कार भी मिली है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। विस्फोट के बाद मार्सिले में रूसी वाणिज्य दूतावास के पास संदिग्ध कंटेनर को निष्क्रिय करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
Next Post
अफगानिस्तान में तालिबान ने ब्रिटिश दम्पति को किया गिरफ्तार
Mon Feb 24 , 2025
काबुल, 24 फरवरी (वार्ता) अफगानिस्तान में तालिबान ने एक ब्रिटिश दम्पति को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सत्तर वर्षीय एक ब्रिटिश दंपत्ति को अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार पीटर रेनॉल्ड्स (79) और उनकी पत्नी बार्बी (75) एक फरवरी को […]

You May Like
-
4 months ago
स्कूलो के दो प्रधानाध्यापक निलंबित
-
4 weeks ago
भगवान भरोसे बसों में यात्रियों की सुरक्षा
