केदारनाथ यात्रा मार्ग पर व्यवस्था बेपटरी, सोनप्रयाग में जाम में फंसे हजारों श्रद्धालु

केदारनाथ/सोनप्रयाग, 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान सोनप्रयाग में मंगलवार को एक बार फिर भारी यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है

आज सुबह से ही वाहनों और यात्रियों की लंबी कतारें लगने लगीं है। हालात ऐसे रहे कि हजारों श्रद्धालु घंटों तक सड़क पर फंसे रहे और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जाम के कारण केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की यात्रा पूरी तरह प्रभावित हो रही है । बाइक, कार, टैक्सी और अन्य छोटे-बड़े वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए, जबकि बड़ी संख्या में पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालु भी जाम में फंस गए हैं । कई यात्री धाम के लिए आगे बढ़ने का इंतजार करते रहे, लेकिन अव्यवस्थित यातायात और अत्यधिक भीड़ के चलते स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।

हालांकि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी हुई है , लेकिन भारी दबाव के चलते जाम बना हुआ है । पुलिस वाहनों को नियंत्रित कर धीरे-धीरे यातायात सुचारु करने के प्रयास मे जुटी हुई है।

केदारनाथ यात्रा में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अब सोनप्रयाग क्षेत्र में यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

 

 

 

 

Next Post

कार सवार को लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Tue May 12 , 2026
सतना: रात के लगभग 11 बजे रेउसा की ओर जा रहे कार चालक को सारे राह रोक कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।थाना प्रभारी नागौद अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी लीलमणि शर्मा पिता […]

You May Like