रंगपंचमी पर 6 पेटी अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: रंगपंचमी त्यौहार के चलते सतर्क द्वारकापुरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की है. आरोपी के कब्जे से करीब 50 हजार रुपए कीमत की 6 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है.थाना प्रभारी मनीष मिश्र ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुरुशंकर नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने घर के पास अवैध शराब छिपाकर रखे हुए है और रंगपंचमी पर बेचने की तैयारी कर रहा है.

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से शिवम भार्गव उम्र 26 पिता मनोहर भार्गव निवासी गुरुशंकर नगर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 पीएम की 12 बोतल, बैकपाइपर की 22 बोतल तथा देशी मसाला शराब के 150 मर्टर बरामद किए हैं. जब्त शराब की कुल मात्रा 53 बल्क लीटर बताई जा रही है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और शराब के स्रोत व अन्य शामिल लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर पैदल हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, जश्न में डूबा पूरा देश

Mon Mar 9 , 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के कुछ ही घंटों बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने और अहमदाबाद में इतिहास रचने के कुछ ही घंटों बाद भारतीय टीम […]

You May Like