‘इलज़ाम’ में वकील की भूमिका निभायेंगी न्यारा एम बनर्जी

मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री न्यारा एम बनर्जी अपने आने वाले प्रोजेक्ट इलज़ाम में वकील की भूमिका निभाती नजर आयेंगी। खास बात यह है कि यह किरदार न्यारा एम बनर्जी के लिए सिर्फ एक अभिनय नहीं, बल्कि उनकी असल जिंदगी से गहराई से जुड़ा हुआ है।फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले न्यारा ने कानून की पढ़ाई की थी। उन्होंने कभी वकील बनने का रास्ता चुना था, लेकिन बाद में उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। अब इलज़ाम में एक वकील का किरदार निभाना उनके लिए मानो एक फुल सर्कल मोमेंट है।

इलज़ाम के साथ न्यारा न सिर्फ अपनी अभिनय क्षमता का नया पहलू दिखा रही हैं, बल्कि अपने अतीत के एक महत्वपूर्ण हिस्से को फिर से जी रही हैं,जो इस भूमिका को और भी खास और दिलचस्प बनाता है। सूत्रों के अनुसार, इलज़ाम में न्यारा एम बनर्जी का किरदार कई दमदार और प्रभावशाली पलों से भरा होगा, जो न्याय और आवाज़ की ताकत को उजागर करेगा। यह उनके करियर में एक नया मोड़ साबित हो सकता है, जहां वह एक अधिक गंभीर और प्रदर्शन-प्रधान अवतार में नजर आएंगी।

Next Post

13 अप्रैल को सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का सोनी पल पर होगा प्रीमियर

Sat Apr 11 , 2026
मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता) सोनी पल पर सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का प्रीमियर 13 अप्रैल को होगा। कई प्रकार के जॉनर में मनोरंजन से भरपूर और दिलचस्प अनुभव देने के अपने वादे को और मजबूत करते हुए, सोनी पल लगातार पौराणिक, कॉमेडी, रियलिटी और कई तरह के कॉन्टेंट का शानदार […]

You May Like

मनोरंजन