कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद आजीवन नहीं : गुंडू राव

बेंगलुरु (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के दिल्ली दौरे के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सोमवार को फिर से पुष्टि की कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का पद आजीवन पद नहीं है और पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन स्वाभाविक रूप से होता है।

श्री गुंडू राव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हाईकमान तय करेगा कि मौजूदा अध्यक्ष को बनाये रखा जाये या नया नियुक्त किया जाये। उन्होंने कहा , “नेतृत्व परिवर्तन एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। डीके शिवकुमार ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में सराहनीय काम किया है , हालांकि नेतृत्व परिवर्तन के बारे में पार्टी के भीतर पूर्ण स्पष्टता है।” नेतृत्व परिवर्तन को लेकर किसी भी आंतरिक कलह की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान इस तरह के फैसले उचित विचार-विमर्श के बाद लेता है और जल्दबाजी में काम नहीं करता।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के भीतर अलग-अलग राय होना स्वाभाविक है, लेकिन इस मामले पर अंतिम निर्णय पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को लेना होगा। उन्होंने कहा ,“आखिरी फैसला हाईकमान का होता है।”

श्री गुंडू राव की यह टिप्पणी प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व में संभावित फेरबदल की अटकलों के बीच आयी है।

Next Post

आंध्र में कार-लॉरी की टक्कर से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

Tue Apr 1 , 2025
मछलीपट्टनम (वार्ता) आंध्र प्रदेश के पुलिगड्डा में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार में सवार छह लोग तेनाली से मोपीदेवी शहर में स्थित सुब्रमण्येश्वर स्वामी मंदिर जा रहे थे। इसी […]

You May Like