जबलपुर: कोतवाली स्थित बडे महावीर मंदिर के पास एक ई रिक्शा चालक की बेरहमी से चार लोगों ने मारपीट कर दी। बीच बचाव कर रही उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक एक ई रिक्शा चालक अपनी मां को लेकर कहीं जा रहा था.
वह जैसे ही बडे महावीर मंदिर के पास शनिवार रात्रि पहुंचा तो ई रिक्शा एक व्यक्ति के पैर में चढ़ गया, जिसको लेकर विवाद उपजा। जिसके बाद तीन से चार लोगों ने ई रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंची उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान ई रिक्शा चालक को चाकू भी चमकाया।
