मैप से रैकी कर सोलर प्लांट को बनाते थे निशाना

बुधनी। ट्राइडेंट कंपनी के सोलर पावर प्लांट से हजारों मीटर केबल चोरी की संगठित और हाईटेक वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आरोपी गूगल मैप के माध्यम से सोलर पावर प्लांटों की रेकी कर चोरी की योजना बनाते थे. मामले में भोपाल के शातिर मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं.
एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोलर केबल, तांबे के तार, 1 लाख 50 हजार रुपए तथा कार को जब्त किया है. गत 20 दिसंबर को ट्राइडेंट कंपनी के सोलर पावर प्लांट से केबल काटकर चोरी की गई थी. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी. जांच के दौरान एक संदिग्ध कार चिन्हित की गई, जो भोपाल निवासी साजिद पिता हबीब खान की होना पाई गई. पूछताछ में साजिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी इसरार उर्फ भूरा, कबाड़ी अबरार तथा स्क्रैप व्यापारी तनवीर को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने इछावर थाना क्षेत्र एवं जिला विदिशा के लटेरी थाना अंतर्गत सोलर पावर प्लांटों से भी केबल चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है. मुख्य आरोपी साजिद खान के विरुद्ध पूर्व में तार चोरी के लगभग 10 प्रकरण दर्ज हैं। प्रकरण में तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.

Next Post

देर रात टूट गई ग्वालियर शहर के निर्माणाधीन प्रवेश द्वार की दीवार, कलेक्टर पहुंचीं

Sat Dec 27 , 2025
ग्वालियर: स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत भिंड रोड स्थित ग्वालियर फोर्ट थीम के प्रवेश द्वार पर निर्माणाधीन संरचना की बाहरी दीवार देर रात अचानक टूट गई। दीवार क्षतिग्रस्त होने की घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने मौके पर पहुंच कर […]

You May Like