आंध्र में कार-लॉरी की टक्कर से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

मछलीपट्टनम (वार्ता) आंध्र प्रदेश के पुलिगड्डा में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार में सवार छह लोग तेनाली से मोपीदेवी शहर में स्थित सुब्रमण्येश्वर स्वामी मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 216 पर अवनीगड्डा मंडल में लॉरी से कार की टक्कर हो गयी। दुर्घटना में गिडुगु रवींद्र मोहन बाबू (55), उनकी पत्नी जी अरुणा (50), उनके पोते सात्विक (5) और छह महीने के शिशु की मौत हो गयी , जबकि गिडुगु संदीप और पल्लवी घायल हो गये। घायलों को अवनीगड्डा के जीजीएच में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया, जिसके कारण सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गये। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया।

Next Post

तमिलनाडु में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश मारा गया

Tue Apr 1 , 2025
चेन्नई (वार्ता) तमिलनाडु के मदुरै जिले में वन क्षेत्र के निकट आउटर रिंग रोड पर सोमवार शाम को पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश मारा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुख्यात बदमाश पर मदुरै के थानाकंकुलम मोटामलाई इलाके में हाल ही में एक अन्य हिस्ट्रीशीटर काली की […]

You May Like

Play sound