9 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर 2.42 करोड़ रुपये बकाया 

छतरपुर। जिले के बड़ामलहरा विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं पर भारी बकाया सामने आया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र के करीब 9 हजार उपभोक्ताओं पर कुल 2 करोड़ 42 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। यदि समय रहते यह राशि जमा नहीं की गई, तो संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बड़ामलहरा विद्युत वितरण केंद्र के सहायक अभियंता बी.पी. सिंह ने बताया कि शासन द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शत-प्रतिशत सरचार्ज माफी की समाधान योजना चलाई जा रही है। यह योजना 31 दिसंबर तक प्रभावी है, जिसके तहत उपभोक्ता मूल बकाया राशि जमा कर सरचार्ज से पूरी तरह छूट का लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग लगातार बकाएदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें समय पर बिल जमा करने के लिए जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद कई उपभोक्ता अभी तक बकाया राशि जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे विभाग की राजस्व वसूली प्रभावित हो रही है।

बी.पी. सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि 31 दिसंबर के बाद समाधान योजना समाप्त हो जाएगी और जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया रहेगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कुर्की सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अंतिम तिथि से पहले अपने बकाया बिल जमा कर योजना का लाभ उठाएं और कार्रवाई से बचें।

Next Post

अवैध डस्ट लेकर जा रहा डंपर जप्त

Wed Dec 24 , 2025
ग्वालियर। अवैध रूप से खनिज डस्ट ले आ रहे 22 चक्का डंपर को खनिज विभाग ने पकड़ा है। डंपर को थाने की अभिरक्षा में रखवाया गया है। सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी के निर्देशन में विभाग की टीम ने वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान डंपर क्रमांक आर जे […]

You May Like