जेयू: सोशल मीडिया एंड ह्यूमन लाइफ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू, देशभर के विद्वान आए

ग्वालियर: सेंटर फॉर स्टडीज इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन द्वारा आज शुक्रवार से ‘सोशल मीडिया एंड ह्यूमन लाइफ’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी पीएम-उषा के सहयोग से आयोजित है। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के गालव सभागार में आज प्रातः प्रारंभ हुआ।संगोष्ठी की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलगुरू प्रो.जे.एन. गौतम कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर उपस्थित रहे जबकि मुख्य वक्ता के रूप में आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय के प्रो.धर्मेश धवांकर अपने विचार रखेंगे। संगोष्ठी का उद्देश्य सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और मानव जीवन पर उसके बहुआयामी असर पर गहन विमर्श करना है। इसमें सामाजिक संरचना में बदलाव, लोकतांत्रिक भागीदारी, डिजिटल सक्रियता, शिक्षा, संस्कृति, मानसिक स्वास्थ्य और निजता जैसे विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम में सोशल मीडिया और समाज, युवाओं पर प्रभाव, नैतिक चुनौतियां, फेक न्यूज, डिजिटल जिम्मेदारी तथा मानसिक स्वास्थ्य जैसे समकालीन मुद्दों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
संयोजक प्रो.एस.एन. महापात्रा एवं प्रो. विवेक बापट ने शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक सहभागिता की बात कही है। उनके अनुसार, डिजिटल युग में सोशल मीडिया की भूमिका निरंतर विस्तार पा रही है। ऐसे में उसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं पर गंभीर शैक्षणिक विमर्श समय की आवश्यकता है।

Next Post

जेएएच बिल्डिंग बनेगी मेडीकल म्यूजियम, प्रस्ताव भोपाल भेजा गया

Fri Feb 20 , 2026
ग्वालियर: गजराराजा मेडीकल कॉलेज के जयारोग्य चिकित्सालय के स्टोर में ऐसे दुर्लभ उपकरण और मशीनों को सुरक्षित रखा गया है, जिन मशीनों पर अभ्यास कर गजराराजा मेडीकल कॉलेज के 9 चिकित्सकों ने पद्मश्री सम्मान तक पाया है। वक्त के साथ इन उपकरणों का उपयोग भले ही बन्द हो गया हो […]

You May Like