सरकारी भवनों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने आज होगा पीपीए हस्ताक्षर

ग्वालियर: “प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना” के तहत जिले के सभी शासकीय भवनों पर रेस्को मोड के माध्यम से सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत शासकीय कार्यालय बिना किसी प्रारंभिक निवेश के सौर ऊर्जा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे और ऊर्जा बचत के साथ “नेट जीरो” लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
इस परियोजना के तहत संबंधित विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारी, ऊर्जा विकास निगम तथा रेस्को विकासक के मध्य त्रिपक्षीय पावर पर्चेस एग्रीमेंट किए जाएंगे। इस संबंध में पीपीए हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन 29 मई को प्रातः 11:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। यह परियोजना शासन की उच्च प्राथमिकता वाली योजना है। कार्यक्रम में प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, विभाग के एमडी अमनवीर सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Next Post

पिछोर विधायक प्रतिनिधि पर लगे प्रताड़ना के आरोप:पीड़ित परिवार ने सीएम से आत्महत्या की अनुमति मांगी

Fri May 29 , 2026
शिवपुरी: जिले की पिछोर विधानसभा के चमरौआ गांव में एक परिवार ने विधायक प्रतिनिधि पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से कार्रवाई की मांग की है। परिवार का आरोप है कि लंबे समय से परेशान किए जाने के कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर […]

You May Like