जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत मरहट्टी में विद्युत लाईन सुधारने समय विद्युत पोल पर चढ़े कर्मचारी को करंट लग गया और वह गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक अजय कुमार लोधी 36 वर्ष निवासी ग्राम पोंडा ने सूचना दी कि ग्राम पोंडा में एम पी आनलाईन की दुकान चलाता है.
उसके बडे पिता का लडका संदीप लोधी 37 वर्ष निवासी ग्राम पोंडा सिहोरा ग्रामीण विद्युत वितरण केन्द्र में वह कर्मचारी रतन इंपोरियम धार के माध्यम से कार्य करता था सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे भाई संदीप लोधी ग्राम मरहट्टी विद्युत लाईन सुधारने के लिये गया था लाईन का काम करते समय अचानक विद्युत लाईन का करंट लग गया जिससे खम्बे से गिर गया जिसे शासकीय अस्पताल सिहोरा ईलाज के लिए लाये जिसे डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया है ।
