बरेली से बांदीकुई के बीच नयी यात्री ट्रेन को रेलवे ने दी मंजूरी

नयी दिल्ली 24 दिसंबर (वार्ता) रेलवे ने उत्तर प्रदेश के बरेली से राजस्थान के दौसा जिले में बांदीकुई के बीच एक यात्री ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे ने बुधवार को बताया कि रेल मंत्रालय ने बरेली और बांदीकुई के बीच एक नयी यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने को मंजूरी प्रदान की है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 54356/54355 उत्तर प्रदेश में बरेली और राजस्थान में बांदीकुई के बीच संचालित होगी।

रेलवे ने बताया है कि यह ट्रेन रामगंगा ब्रिज, बशारतगंज, निसोई हॉल्ट, आंवला, रेवती बहोरा खेड़ा हॉल्ट, करेंगली, दबतारा, आसफपुर, सिसरका, चंदौसी, बहजोई, बबराला, राजघाट नरौरा, डिबाई, अतरौली रोड, हरदुआगंज, मंजूरगढ़ी, अलीगढ़, दाऊद खां, मंडारक, सासनी, हाथरस, पोरा, जसीसर रोड, चमरौला, बरहन, मिटावली, एत्मादपुर, कुबेरपुर, छलेसर, यमुना ब्रिज आगरा, आगरा किला, ईदगाह आगरा, बिचपुरी, रायभा, अछनेरा, चिकसाना, भरतपुर, हेलक, नदबई, खेरली, घोसराना, मंडावर महवा रोड, करणपुरा, बिवाई और श्री घासीनगर स्टेशन पर रुकेगी।

 

 

Next Post

दो वर्षों में विकास और कल्याण के नए मानक स्थापित हुए: सारंग

Wed Dec 24 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने दो वर्षों में डबल इंजन सरकार की परिकल्पना को जमीन पर उतारते हुए विकास और कल्याण के नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि […]

You May Like