तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को मारी टक्कर 

जबलपुर। मझौली थाना अंतर्गत सिमरिया रोड पर एक अनियंत्रित कार चालक ने पैदल जा रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमखेरा गोहलपुर निवासी अशोकदास बैरागी (30) अपने साथी ओमप्रकाश परते, पदम सिंह परते और भाई जगदीश बैरागी के साथ मझौली में एक शादी समारोह में खाना बनाने का काम करने आए थे। घटना उस समय हुई जब जगदीश बैरागी और पदम सिंह सिमरिया रोड की तरफ पैदल टहलने निकले थे। तभी मझौली की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 1337 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सिमरिया रोड ब्रेकर के पास दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उनके हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

Next Post

सट्टे के अड्डों पर रेड: कुख्यात सटोरिया चूना समेत पांच सटोरिये गिरफ्तार

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर। क्राइम ब्रांच और तीन थानों की संयुक्त टीम ने सट्टे के अड्डों पर दबिश देकर कुख्यात सटोरिए रीतेश चौकसे उर्फ चूना सहित कुल पांच आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार क्राइम ब्रांच, थाना कैंट, सिविल लाइन और बेलबाग पुलिस ने ठिकानों पर एक साथ रेड मारी। […]

You May Like