चिकित्सकों ने साझा किए अपने अनुभव

सीहोर। छठा मेडिसिन अपडेट सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया. जिसमें 150 चिकित्सकों ने सहभागिता की. क्षेत्रीय चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा जानकारियों, व्यावहारिक अनुभवों और आपसी संवाद किया गया. सम्मेलन में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

आयोजन अध्यक्ष डॉ. हीरा दलोद्रिया रहे. सचिव डॉ. आरके वर्मा एवं डॉ. बीके चतुर्वेदी ने समन्वय किया. जबकि वैज्ञानिक सचिव की भूमिका डॉ. विवेक सक्सेना ने निभाई. कार्डियोलॉजी सत्रों में डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. विवेक कान्हारे, डॉ. निखिल पेंडसे, डॉ. विकास गोयल, डॉ. शशांक दीक्षित एवं डॉ. सुमित भटनागर ने महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए. न्यूरोलॉजी से डॉ. संदेश खंडेलवाल, डॉ. अंशुल सिंह, डॉ. मेघना पवार, डॉ. मनीष शाक्य, डॉ. राहुल जैन ने अद्यतन विषयों पर मार्गदर्शन दिया. मेडिसिन सत्रों में डॉ. रमेश भार्गव, डॉ. गोपाल बाटनी, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. नर्मदा पटेल, डॉ. भूपेंद्र रात्रे, डॉ. प्रॉमिस जैन, डॉ. मनु गुप्ता एवं डॉ. अनुव्रत भटनागर ने व्यवहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया.

 

Next Post

पुराने विवाद में किसान की खड़ी फसल काटकर नष्ट, मारने की धमकी

Mon Jan 12 , 2026
भोपाल। ईंटखेड़ी थाना इलाके में एक किसान की खेत में खड़ी फसल को तीन लोगों ने काटकर नष्ट कर दिया. किसान का आरोप है कि पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने ऐसा किया है. बदला लेने की भावना से आरोपियों ने किसान को मारने की धमकी भी दी है. पीड़ित […]

You May Like