पाकिस्तान में श्री गुरू सिंह सभा गुरुद्वारे को तोड़े जाने पर आप की चुप्पी सिख विरोधी मानसिकता का सबूत: मल्होत्रा

नयी दिल्ली 02 जुलाई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पाकिस्तान में फरूखाबाद में श्री गुरू सिंह सभा गुरुद्वारे को तोड़े जाने की कड़ी निंदा करते हुए इस मामले पर आम आदमी पार्टी के नेताओं की चुप्पी को सिख विरोधी मानसिकता बताया है। श्री मल्होत्रा ने गुरुवार कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार लगातार सिखों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को सुरक्षा देने के लिए काम कर रही है।

वहीं पाकिस्तान की सरकार ने अल्पसंख्यकों को अतिवादियों के भरोसे छोड़े दिया है और उसी के साथ पाकिस्तान लगातार आतंकवाद की शरणस्थली बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में श्री सिंह सभा गुरुद्वारे को तोड़े जाने के एक सप्ताह बाद भी पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की उस पर चुप्पी देशवासियों को स्तब्ध करती है और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद सिख मर्यादाओं के हनन के दोषी हैं और श्री अकाल तख्त साहब ने उन्हें सिख पंथ विरोधी घोषित किया हुआ और ऐसे में श्री मान और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़े जाने पर चुप्पी उनके सिख विरोधी होने का एक और सबूत है।

.....

Next Post

भारत-जापान के बीच रक्षा, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सहित अनेक क्षेत्रों में हुए समझौते

Thu Jul 2 , 2026
नयी दिल्ली 02 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और जापान ने विशेष रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी के नये अध्याय की शुरूआत करते हुए आर्थिक सुरक्षा,रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता , प्रौद्योगिकी, ऊर्जा सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग बढाने के अनेक समझौतों पर गुरूवार को हस्ताक्षर […]

You May Like