कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन की मौत

सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसे में कच्चे मकान के ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो वर्षीय मासूम बच्ची भी शामिल है। वहीं, हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। अचानक मकान गिरने से परिवार के लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और सभी मलबे में दब गए।
हादसे में अरुण विश्वकर्मा (36) पिता सुदर्शन विश्वकर्मा, सतुलिया देवी (65) पति सुदर्शन विश्वकर्मा तथा दो वर्षीय पुष्पा विश्वकर्मा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी पुलिस बल और राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकालने का रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय बैढ़न पहुंचाकर भर्ती कराया गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मकान किन परिस्थितियों में ढहा, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मलबा हटाने में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Next Post

प्रदूषण में इंदौर दूसरे नंबर पर पहुंचा , 17 सौ पार पहुंचा एक्यूआई लेवल

Tue Nov 10 , 2026
इंदौर. शहर का दीपावली पर प्रदूषण लेवल खतरनाक स्तर पर पहुंच गया. रात 1 बजे इंदौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल 17 सौ को पार कर गया, जो देश में दूसरे नंबर पर है. खास बात यह है कि यह लेवल एक व्यक्ति द्वारा एक दिन में 130 सिगरेट पीने […]

You May Like