
दमोह। जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे कुंडलपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. स्थानीय लोगों ने जैसे ही घटना देखी मौके पर पहुंचे और कार को सीधा कर उसमें मौजूद लोगों को बाहर निकाला.
दो बार पलटी खाने के बाद भी कार सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई है.घटना की शिकायत पुलिस में भी दर्ज नहीं की गई. जानकारी के अनुसार हरियाणा पासिंग कार पटेरा के एक युवक की है. गुरुवार शाम वह पटेरा से कुंडलपुर की ओर जा रहे थे. तभी रस्ते में कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट कर उल्टी हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की गति तेज थी, जिसके कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया.हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहत कार्य शुरू किया गया.कार में सवार ड्राइवर और उसके साथी को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया.
पुलिस ने की पूछताछ
घटना की सूचना मिलते ही पटेरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में ड्राइवर और उसके साथी ने बताया कि वे दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है.
