सागर के युवक की ट्रेन से कटकर मौत, दमोह में रेलवे ट्रैक पर मिला शव परिजनों को दी सूचना

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले सरदार वल्लभभाई ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिला है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही. मृतक की पहचान सागर जिला निवासी के रूप में हुई है.पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

मृतक युवक की पहचान मनोहर पिता कमलापत रजक 34 निवासी ग्राम रोन कुमरई जिला सागर के रूप में हुई है. मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है. गुरुवार सुबह करीब आठ बजे जीआरपी और सागर नाका चौकी पुलिस को सूचना मिली सरदार पटेल ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा है. मृतक का आधा धड़ शरीर से अलग हो गया उसकी पहचान करना मुश्किल था. तभी उसके पास आधार कार्ड मिला और सागर पुलिस को सूचित किया गया.परिजनों के दमोह पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

दमोह में कार से लाई जा रही 10 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार 

Thu Feb 19 , 2026
दमोह। हटा थाना पुलिस ने बुधवार रात कार से लाई जा रही 10 पेटी अवैध शराब को पकड़ने में सफलता हासिल की है.इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है,जबकि एक आरोपी चलती कार से कूद कर भाग गया जिसे बाद में पकड़ गया. गुरुवार दोपहर हटा थाना प्रभारी […]

You May Like