11 लाख रुद्राक्ष महोत्सव का हुआ भूमि पूजन

आष्टा। नगर में आयोजित होने जा रहे 11 लाख रुद्राक्ष महोत्सव, राम कथा एवं 51 कन्याओं के सामूहिक विवाह सम्मेलन के अंतर्गत सोमवार को मुकाती जी की बावड़ी परिसर में भूमि पूजन सम्पन्न हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्वामी सत्य शेल जी महाराज ने भूमि पूजन कर महोत्सव का शुभारंभ किया. अपने उद्बोधन में स्वामी जी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और संस्कारों का संचार करते हैं. आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा पूरे आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई. आगामी 2 से 8 जून तक भव्य राम कथा, 11 लाख रुद्राक्ष का नि:शुल्क वितरण, 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन, संतों के प्रवचन एवं आशीर्वचन होंगे. इस दौरान साध्वी ऋतुंभरा देवी एवं पंडित धीरेंद्र शास्त्री सहित कई संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त होगा.

 

Next Post

निशा को न्याय दिलाने सर्व विश्वकर्मा समाज ने सौंपा ज्ञापन

Tue Apr 28 , 2026
सीहोर। सामुहिक दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई निशा विश्वकर्मा को बेटियों ने श्रद्धांजली दी और हाथों में फोटो रखकर दरिंदे आरोपियों को तत्काल फांसी देने एवं पीडित परिवार को सुरक्षा, सहायता प्रदान किए जाने की मांग का ज्ञापन सौंपा. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के ग्राम कटरिया निवासी सियाराम […]

You May Like