सड़क सुरक्षा माह: सीधी पुलिस ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

सीधी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी में पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के नेतृत्व में सीधी पुलिस द्वारा “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” की थीम पर आधारित ‘यातायात जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ को रवाना करने का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट व सीटबेल्ट के उपयोग और यातायात संकेतों के पालन हेतु प्रेरित करेगा। जागरूकता अभियान के दौरान शासन की ‘राहवीर योजना’ पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ‘गोल्डन ऑवर्स’ (दुर्घटना के तत्काल बाद का शुरुआती एक घंटा) में अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार व्यक्ति को मध्य प्रदेश शासन द्वारा 25 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Next Post

भागीरथपुरा में दूषित पानी का कहर जारी, हुई 31वीं मौत 

Fri Jan 30 , 2026
इंदौर। भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से फैली बीमारी ने एक और जान ले ली. शुक्रवार को 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है. अब तक इस संकट में 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई मरीज अभी भी इलाजरत हैं. […]

You May Like