प्रयागराज: अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

प्रयागराज 26 जुलाई (वार्ता) जाने माने धार्मिक कथावाचक अनिरुद्धाचार्य एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं और इस बार महिलाओं ने शनिवार को प्रयागराज में उनके विरोध में मोर्चा खोल दिया।

एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लड़कियों की शादी की उम्र और उनके सामाजिक व्यवहार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसे लेकर विभिन्न वर्गों में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है।

अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि लड़कियों की शादी की सही उम्र 25 वर्ष से पहले ही होनी चाहिए। उनके अनुसार, अगर लड़कियों की शादी देर से होती है तो उनके कई बॉयफ्रेंड बन जाते हैं जिनकी संख्या 4 से 5 तक हो सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस प्रकार के संपर्कों का असर लड़कियों के वैवाहिक जीवन पर पड़ता है। आज की जीवनशैली और सोशल मीडिया के चलते लड़कियों के जीवन में स्थिरता कम हो रही है। इसलिए माता-पिता को चाहिए कि वे समय रहते बेटियों की शादी तय कर दें। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है।

अनिरुद्धाचार्य के इस बयान को प्रयागराज में महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नारी विरोधी और असंवेदनशील बताया है। उनका कहना है कि यह बयान न सिर्फ महिलाओं की आज़ादी और गरिमा पर आघात करता है, बल्कि सामाजिक के दृष्टिकोण को भी पीछे ले जाता है।

कथावाचक के इस बयान को लेकर प्रयागराज की महिलाओं का कहना है कि एक कथावाचक को महिलाओं के प्रति इस तरह की बाते करने का कोई अधिकार नही है और अगर उन्होंने माफी नही मांगी तो प्रयागराज में अनिरुद्धाचार्य को आने नही दिया जाएगा और हम देश की सभी महिलाओं और युवा लड़कियों से अनुरोध करते है कि इनके कथा में भी न जाये फिलहाल अनिरुद्धाचार्य की ओर से इस पर सफाई नहीं आई है, लेकिन उनके बयान से एक बार फिर यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या धार्मिक मंचों से इस तरह की टिप्पणियां किया जाना जरूरी है।

 

 

Next Post

लगातार बारिश से सराबोर हुई बुंदेलखंड की प्यासी धरती

Sat Jul 26 , 2025
झांसी 26 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सूखाग्रस्त क्षेत्र कहलाने वाले बुंदेलखंड पर इस बार इंद्रदेव की विशेष कृपा हो रही है और 20 जून से शुरू हुए मानसूनी सत्र के दौरान अभी तक इस क्षेत्र में जितनी वार्षिक औसत वर्षा होती है उतनी बारिश मात्र एक माह और छह […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।