खैरवानी के पास कार दुर्घटना में महिला आरक्षक की मौत, 2 बच्चे घायल 

मुलताई। नेशनल हाईवे छिंदवाड़ा रोड पर ग्राम खैरवानी के समीप बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे कार दुर्घटना मे एक महिला आरक्षक की मौत हो गई, वहीं कार मे सवार 2 बच्चे घायल हो गए। बताया जाता है बुधवार की दोपहर दुनावा निवासी मोनिका पटेल कार से अपने बच्चे दिव्या पटेल (13 वर्ष) एवं काव्या पटेल (5 वर्ष) के साथ बैतूल जा रही थी इस दौरान ग्राम खैरवानी के पास वाहन को साइड देने के दौरान कार बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त गईं। दुर्घटना मे मोनिका पटेल को मौके पर मौत हो गई, वहीं दोनों बच्चे घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायलों को कार से निकालकर तत्काल साहू एंबुलेंस की मदद से क्रिस अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जाता है मोनिका पटेल बैतूल मे कोर्ट मुंशी के पद पर पदस्थ थी।

Next Post

आर्थिक अनियमितता करने वालों को भेजें जेल: सीईओ जिला पंचायत

Wed May 13 , 2026
रीवा। ग्राम पंचायतों को निर्माण कार्यों के लिए आवंटित राशि का दुरूपयोग करने तथा निर्माण कार्यों को पूरा न कराने पर पूर्व सरपंचों, ग्राम पंचायत सचिव तथा अवैध रूप से राशि प्राप्त करने वाले सप्लायरों पर कार्यवाही की जा रही है. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर […]

You May Like