मोहम्मद आरिफ खान एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के डिप्टी सीईओ नियुक्त

मुंबई 11 जून (वार्ता) साधारण बीमा कंपनी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने श्री मोहम्मद आरिफ खान को डिप्टी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डिप्टी सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि श्री खान एक अनुभवी बैंकिंग पेशेवर हैं, जिन्होंने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में 25 वर्षों से अधिक समय तक विशिष्ट सेवा की है। वे बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में रणनीतिक और परिचालन डोमेन की एक विस्तृत श्रृंखला में विशेषज्ञता और अनुभव है।

श्री खान ने 2000 में एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में अपना करियर शुरू किया और तब से रिटेल बैंकिंग, स्ट्रैटेजिक ट्रेनिंग यूनिट (एसटीयू) और कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (सीबीएस) कार्यान्वयन और प्रशिक्षण परियोजनाओं में कई प्रमुख नेतृत्व पदों पर कार्य किया है।

अपनी सबसे हालिया भूमिका में उन्होंने तिरुवनंतपुरम में एसबीआई के स्थानीय प्रधान कार्यालय में नेटवर्क-एक के महाप्रबंधक के रूप में कार्य किया, जहाँ उन्होंने बड़े पैमाने पर व्यापार और परिचालन पहलों का नेतृत्व किया।

Next Post

जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स को ‘निवेश सलाहकार’ के रूप में सेबी की मंजूरी

Wed Jun 11 , 2025
मुंबई 11 जून (वार्ता) जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को भारत में निवेश सलाहकार के रूप में कारोबार शुरू करने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) और बीएसई लिमिटेड की मंजूरी मिल गई है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) और अमेरिका की ब्लैकरॉक इंक का जियो ब्लैकरॉक […]

You May Like