फायर आर्म्स सहित 2 युवक पकड़ाए 

जबलपुर। ग्वारीघाट पुलिस ने दो युवकों को फायर आर्म्स सहित पकड़ा है जिनके कब्जे से एक पिस्टल, दो मैगजीन एवं एक कारतूस जप्त किया गया।

टीआई सुभाषचंद बघेल ने बताया सिद्धघाट के नीचे फायर आर्म्स लिये घूम रहे स्वप्निल सिंह परिहार उर्फ अंशुल 31 वर्ष निवासी पटैल नगर इंद्रलोक कालोनी महाराजपुर अधारताल एवं अमन ठाकुर 26 वर्ष निवासी छोटा साई मंदिर जवाहर नगर अधारताल को पकड़ा गया, तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, 2 मैगजीन, 1 कारतूस जप्त करते हुये आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल मैगजीन, कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि पकडे गये दोनों आरोपियों के विरूद्ध पूर्व से 3-3 अपराध दर्ज है।

Next Post

दार्जिलिंग में भारी बारिश के कारण व्यापक तबाही हुई है, जिसमें बालसन नदी पर बना एक पुल ढह गया

Sun Oct 5 , 2025
दार्जिलिंग। हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं, और स्थानीय प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने के लिए काम कर रहा है।   *विस्तार से:*   – *पुल का ढहना:* बालसन नदी पर […]

You May Like

मनोरंजन