
भोपाल। गांधी नगर थाना पुलिस ने एक पति ने अपनी पत्नी पर बाइक की चाबी नहीं देने पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हिरासत में ले लिया. घायल महिला के जख्मी हो जाने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला का आरोपी पति इरफान कैटरिंग का काम करता है. घरेलू विवाद के चलते बुधवार को देर शाम इरफान ने 34 वर्षीय अपनी पत्नी से बाहर जाने के लिए बाइक की चाबी मांगी, जिस पर उसकी पत्नी ने चाबी देने से मना कर दिया. इस बात से नाराज इरफान ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले से इरफान की पत्नी के शरीर पर घाव हो गए और खून निकलने लगा. परिजनों और पड़ोसियों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया.
