लगातार बारिश से तबाही, मकान गिरा, नदी में डूबे 3 लोग अब तक लापता

ग्वालियर/भिण्ड। ग्वालियर चंबल अंचल में पिछले चौबीस घंटे से रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम में जबरदस्त ठंडक है। लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, हालांकि शाम को बारिश का सिलसिला शाम को थम गया है। भिण्ड जिले में जबरदस्त बारिश ने जमकर कहर बरपाया है।

लहार जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम आरुषि में एक मकान गिर गया। 4 बकरियों की मौत हो गई। 1 छोटा बच्चा घायल हो गया जिसे लहार अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। भिण्ड में बारिश का तीन दिन का एलर्ट जारी किया गया है। अतिबारिश के चलते सभी स्कूलो की आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। स्कूलों में केवल शिक्षक जाएंगे और बच्चे छुट्टी पर रहेंगे।

*क्वारी नदी में डूबे किशोरों की तलाश 24 घंटे बाद भी जारी*

उधर भिंड जिले के कनावर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान क्वारी नदी में डूबे तीन किशोरों की तलाश 24 घंटे बाद भी जारी है। शनिवार दोपहर एसडीआरएफ के दो दल नदी में उतरे हैं और करीब 7 किमी क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है। टीम जाल डालकर किशोरों की तलाश कर रही है। तेज हवा और लगातार बरस रहा पानी रेस्क्यू में बाधा डाल रहा है। क्वारी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Next Post

तेजगढ़ पुलिस द्वारा अवैध गांजा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

Sat Sep 26 , 2026
दमोह।पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना तेजगढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।थाना तेजगढ़ पुलिस द्वारा कार्रवाई […]

You May Like