कलगी तुर्रा- काशी के विद्वानों से जीत गए थे सिरोंज के विद्वान

सिरोंज।शास्त्रार्थ में काशी के विद्वानों पर सिरोंज के विद्वानों ने विजय हासिल की थी. इसी विजय के प्रतीक स्वरूप शहर में कलगी तुर्रा के निशान निकालने की परंपरा है. सिरोंज में इस बार भी कलगी तुर्रा के निशान धूमधाम के साथ निकाले गये.

शहर के बुजुर्ग बताते हैं कि कई दशकों पूर्व काशी के विद्वान सिरोंज आए थे. यहां पर उन्होंने सिरोंज के विद्वानों से शास्त्रार्थ किया था. जिसमें काशी के विद्वानों को सिरोंज के विद्वानों ने पराजित किया था. जिसके फलस्वरूप काशी के विद्वान अपने साथ लेकर आए निशान और शास्त्र सिरोंज में ही छोड़ गए थे. शास्त्रार्थ में काशी के विद्वानों पर सिरोंज के विद्वानों की इसी विजय के प्रतीक स्वरूप शहर में होली के बाद दोज पर कलगी तुर्रा के निशान निकाले जाते हैं. इसमें कलगी पक्ष शक्ति एवं तुर्रा पक्ष ब्रह्म का प्रतीक होता है. जिसमें कलगी और तुर्रा दो पक्ष होते हैं. कई दशकों पूर्व काशी के विद्वान शास्त्रार्थ में विजय करते हुए सिरोंज पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने सिरोंज के विद्वानों को शास्त्रार्थ के लिए चुनौती दी थी. इसके बाद शास्त्रार्थ में सिरोंज के विद्वानों ने काशी के विद्वानों को पराजित किया था. बुजुर्ग लोग बताते हैं कि यह शास्त्रार्थ कई दिनों तक चला था. इसके बाद काशी के विद्वान अपने निशान, शास्त्र एवं ताशे सिरोंज छोड़कर चले गए थे. कलगी-तुर्रा स्वांग एवं फड़ गायन की कला है. दोनों ही पक्षों द्वारा हास्यपूर्ण एवं व्यंगात्मक लहजे में तरह-तरह के स्वांग गाए जाते हैं. यह क्षेत्र की गौरवशाली परंपरा का भी प्रतीक है. इसमें दो पक्षों में सवाल दबाव का दौर चलता है. एक पक्ष अपनी रचनाओं के माध्यम से सवाल करता है, तो दूसरा पक्ष रचनाओं के माध्यम से ही जवाब देता है. कई बार उनकी शब्दावली काफी हास्यपूर्ण, तो कई बार काफी गूढ़ होती है. उन्होंने बताया कि गणेश की अथाई, रावजी पथ, पंचकुईयां क्षेत्र से कलगी पक्ष का जुलूस निकलता है. वही हाजीपुर से कस्टम से तुर्रा पक्ष का जुलूस निकलता है. जो मुख्य मार्गों से होता हुआ सर्राफा बाजार क्षेत्र में पहुंचता हैं. सर्राफा बाजार क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच सीमा रेखा खींच दी जाती है. कोई भी पक्ष इस सीमा रेखा का उल्लंघन नहीं करता है. नगर में लोक सांस्कृतिक का प्रतीक कलगी-तुर्रा उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Next Post

दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Mon Mar 17 , 2025
शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र के नए यातायात थाने के समीप सूने घर में दिनदहाड़े लाखों रुपए की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने कृष्ण भगवान की मूर्ती भी चोरी कर ली है। जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 के रहने वाले सुजीत शूरी […]

You May Like