केन-बेतवा लिंक व रेल लाइन प्रभावितों को राहत: 62 विकास परियोजना प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा

छतरपुर। नवागत कलेक्टर मृणाल मीणा ने पदभार ग्रहण करते ही केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजा एवं पुनर्वास राशि स्वीकृत की है। परियोजना से प्रभावित पांच ग्रामों के 59 व्यक्तियों के लिए कुल 7 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

ग्राम सुकवाहा के 16 व्यक्तियों के लिए 2 करोड़, ढोढ़न के 3 व्यक्तियों के लिए 37.50 लाख, खरयानी के 20 व्यक्तियों के लिए 2.50 करोड़, भौरखुवा के 11 व्यक्तियों के लिए 1.37 करोड़ और कदवारा के 9 व्यक्तियों के लिए 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं, ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत टिकुरी गांव के 3 पात्र व्यक्तियों के लिए 16 लाख 81 हजार 745 रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। दोनों परियोजनाओं को मिलाकर कुल 62 प्रभावित व्यक्तियों के लिए 7 करोड़ 53 लाख 81 हजार 745 रुपए की राशि स्वीकृत हुई है।

स्वीकृत राशि निर्धारित प्रक्रिया के तहत परियोजनाओं से प्रभावित पात्र व्यक्तियों को प्रदान की जाएगी।

Next Post

सावन में जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद

Mon Aug 10 , 2026
दमोह: सावन माह के पावन अवसर पर श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में सुबह पट खुलते ही हजारों शिवभक्तों ने दर्शन किए। मंदिर में भक्तों का यह सिलसिला सुबह से जारी है और देर रात तक चलने की संभावना है। मंदिर और सुरक्षा व्यवस्थाएं बेहतर मंदिर प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक […]

You May Like