एसपी आनंद कलादगी ने पदभार संभाला, बोले- कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता

दमोह: 2020 बैच के आईपीएस अफसर आनंद कलादगी ने शुक्रवार देर रात दमोह पहुंचकर शनिवार सुबह पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया.चार्ज लेने से पहले उन्होंने बांदकपुर स्थित श्री जागेश्वर नाथ धाम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की.इसके बाद सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से जिले की कानून व्यवस्था को लेकर जानकारी ली.मीडिया से चर्चा करते हुए एसपी आनंद कलादगी ने कहा, मैंने पुलिस अधीक्षक दमोह का चार्ज ले लिया है.मेरी पहली प्राथमिकता जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है.उन्होंने बताया कि वे एसपी ऑफिस के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही एएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों से भी उनके क्षेत्रों की जानकारी ले रहे हैं.जिले में क्या-क्या समस्याएं हैं और उन पर क्या एक्शन लिया जा सकता है, इसकी समीक्षा कर रहे हैं.
पदभार संभालने के पूर्व बांदकपुर मंदिर पहुंचे,किए दर्शन
जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक (आईपीएस- 2020) बैच के श्री आनंद कलादगी ने कार्यभार संभालने से पूर्व श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर मंदिर पहुंचकर भोले बाबा का जल अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की.एसपी श्री कलादगी ने मंदिर संबंधित जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीओपी प्रिया सिंधी, पंडित रामकृपाल पाठक, पंडित केदारनाथ दुबे, पंडित रामप्रताप, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, टीआई हिंडोरिया धर्मेंद्र उपाध्याय और चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा मौजूद रहे

Next Post

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगाए डिस्पले बोर्ड व संकेतक

Sat May 9 , 2026
दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी और एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.ट्रैफिक इंचार्ज दलबीर सिंह मार्को व स्टाफ द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों […]

You May Like